समसामयिकी घटना 15 जनवरी 2018 - BEST GK SSC

PREPARE FOR ALL GOVT EXAM AND CHECK NEW JOB OPENING

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 15 February 2018

समसामयिकी घटना 15 जनवरी 2018

*समसामयिकी घटना 15 जनवरी 2018*

*जानकारी अच्छी लगे तो वीडियो का लिंक ओपेन करे और चैनल को सब्सक्राइब करें। मैसेज को अपने दोस्तों और ग्रुप में शेयर जरूर करें।*🙏🙏

👉 *वेनेज़ुएला और लीबिया* का संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोट करने का अधिकार फिर से निलंबित कर दिया गया है। यह दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में अपना *आर्थिक अंशदान* नहीं दे पाने के कारण *तीन साल में तीसरी बार* इनको निलंबित किया गया है।

👉 19-20 फरवरी के मध्य दो दिवसीय कृषि क्षेत्र पर आयोजित *राष्ट्रीय सम्मेलन 2022* का आयोजन राजधानी के पूसा परिसर में आयोजित होगा। जिसमें प्रधानमंत्री 20 फरवरी को शिरकत करेंगे और यह सम्मेलन *कृषि मंत्रालय* की ओर से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य *कृषि क्षेत्र को गति देने के लिए दीर्घ अवधि समाधान पर चर्चा होगी, जिसका मकसद वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना* है। ज्ञात रहे कि यह सम्मेलन किसानों की समस्याओं पर *प्रधानमंत्री* द्वारा बुलाई गई है।

👉 11-13 फरवरी के मध्य *वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात* में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* ने किया।

👉 वर्ष 2013 से प्रतिवर्ष विश्वभर में *13 फरवरी* को *विश्व रेडियो दिवस* मनाया जाता है। वर्ष 2018 का विषय *रेडियो और खेल* था। यूनेस्को आम सभा ने *14 जनवरी 2013* को प्रतिवर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि *13 फरवरी 1946* के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ रेडियो की स्थापना हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot