*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ - BEST GK SSC

PREPARE FOR ALL GOVT EXAM AND CHECK NEW JOB OPENING

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 4 February 2018

*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।
1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1948- - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।
1978 - जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।
1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।
2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
2009- गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।
**इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

*4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।
1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1922 - पंडित भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।
1938 - बिरजू महाराज - बिरजू महाराज भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।
1974 - उर्मिला मातोंडकर, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री

*4 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस, गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।
2001 - पंकज रॉय, क्रिकेटर। (जन्म- 1928)।
2002 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक (जन्म- 1913)

*4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅विश्व कैंसर दिवस।
🔅चौरी-चौरा दिवस (1922) कुछ जगह 5 फरवरी का वर्णन मिलता है।
🔅महाकवि रहीम जयन्ती।

💐आपका दिन *मंगलमय* हो ।💐

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot